दुग्गलस  कैरियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी दसवीं व12वीं के परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन 

विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत l इस वर्ष भी हमेशा की तरह परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा जिससे पूरे विद्यालय में खुशी व गर्व  का माहौल बना हुआ है l 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रही प्रीति देवी ने 478 अंक प्राप्त करके 96% अंक प्राप्त   किया l

May 21, 2026 - 12:42
 0  0
दुग्गलस  कैरियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी दसवीं व12वीं के परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन 

पांवटा साहिब 21 मई , 2026 : 


विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत l इस वर्ष भी हमेशा की तरह परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा जिससे पूरे विद्यालय में खुशी व गर्व  का माहौल बना हुआ है l 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रही प्रीति देवी ने 478 अंक प्राप्त करके 96% अंक प्राप्त   किया l वहीं द्वितीय स्थान पर रहे नितिन शर्मा ने 477 अंक लाकर 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया साथ ही विज्ञान व वाणिज्य में शत  प्रतिशत परिणाम रहा वहीं दूसरी ओर कक्षा दसवीं का परिणाम भी  शत प्रतिशत ही नहीं रहा बल्कि सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की l
कक्षा दसवीं में 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त  किए  जबकि 21 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए  जो स्कूल के लिए एक गर्व  की बात है l प्रथम स्थान पर रही रुद्रिका ने 664 अंक हासिल करके 94.8%  प्रथम स्थान पर रही वहीं द्वितीय स्थान पर रही कुसुम शर्मा ने 662 अंक प्राप्त 94.5℅ करके तथा तृतीय स्थान पर रही अक्षरा तोमर ने 656 अंक प्राप्त करके 93.7% अंक लेकर स्कूल व अभिभावक का नाम रोशन किया वहीं प्रियशी ने 651 अंक लेकर 93 प्रतिशत अनुषा ने 648 अंक लेकर 90.8% तथा अरनव  ने 636 अंक लेकर 90.8 प्रतिशत मोहम्मद अयान 630 अंक प्राप्त कर  90% ललित शर्मा ने 621 अंक प्राप्त करके 88.7% इशिका ने 620 अंक प्राप्त करके 88.5 प्रतिशत तनवी शर्मा ने 614 अंक प्राप्त करके 80.7% अनुषा ने 603 अंक प्राप्त करके 86% इशांत शर्मा ने 599 अंक लेकर 85.5% तथा खुशीपाल में 598 अंक प्राप्त करके 85% और गिरीश में 596 अंक लेकर 85% अंक प्राप्त किए l  
स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कौशल ने इस  उपलब्धि का श्रेय सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग का परिणाम है l प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा आगामी भविष्य में भी इसी प्रकार की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने का आश्वासन दिया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow